21 दिसंबर 2017 - 17:09
आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी के निधन पर सुप्रीम लीडर का पैग़ाम

आपने अपने पैग़ाम में आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी के परिवार जनों, विद्यार्थियों और चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की एवं संतावना देते हुए अल्लाह की बारगाह में मरहूम के दरजात की बुलंदी के लिए दुआ की।

 अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सुप्रीम लीडर ने आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी को एक सफ़ल विद्वान घोषित करते हुए फ़रमाया कि आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी ने अपनी बा बरकत उम्र को रूहानी फ़िक्री और अमली तरबियत में बसर किया।
 सुप्रीम लीडर ने फ़रमाया कि आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी ने क़ुम में इंक़ेलाब से पहले और इंक़ेलाब की सफ़लता के बाद इस्लामी और क़ुर्आनी शिक्षाओं को फैलाने में एक बेहतरीन किरदार अदा किया और नफ़्स की पाकीज़गी के लिये बेहतरीन काम किए।
 आपने अपने पैग़ाम में आयतुल्लाह हाएरी शीराज़ी के परिवार जनों, विद्यार्थियों और चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की एवं संतावना देते हुए अल्लाह की बारगाह में मरहूम के दरजात की बुलंदी के लिए दुआ की।